






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भारी ठंड पड़ रही है और ग्रामीण इलाके ठिठुर गए है। खेतों में फसलों पर ओस बर्फ बन गई है और बर्तनों में, पाइपों में पानी बर्फ बन गया है। नजदीकी फतेहपुर में पहली बार पारा रात को माइनस 5.2 डिग्री पर पहुंच गया है। सीकर जिले के हर्ष में गांव में भी ठंड ने कहर ढाया है और मधुमक्खी के छत्ते बर्फ में जम गए है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप छा गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जनजीवन इस सर्दी से प्रभावित है और बैठे बैठे हाथ पैरों में ठिठुरन महसूस होने लगी है और बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। क्षेत्र में दिन ढलने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने लगे जाती है और सड़कें सूनसान हो जाती है। नागरिक अपने घरों में दुबक जाते है तथा दिन भी देरी से प्रारंभ हो रहा है। आप भी अपने क्षेत्र से देखें विभिन्न फोटो।












