






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2021। बीकानेर में आज एक कोरोना संक्रमित सामने आया है और चिकित्सा विभाग लगातार सभी नागरिकों को सावधान करते हुए टीकाकरण करवाने की अपील कर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को 23 स्थानों पर 5000 टीके लगाए जाएंगे। प्रथम डोज के 1250 टीके तथा दूसरे डोज के 3750 टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में कोविशील्ड कोवैक्सिन के दोनों डोज लगेंगे। गांव मोमासर, लालासर, लाखनसर, धोलिया, शीलत नगर, अमृतवासी, इंदपालसर गुसाईसर, इंदपालसर हीरावतान, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, हथाना जोहड़, धर्मास, केऊ, धनेरू, रिड़ी, सोनियासर गोदारन, सांवतसर, भोजास, हेमासर, सालासर, नारसीसर में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से जुड़े सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आस पास की खबरों के साथ आम जीवन से जुड़ी हर खबर से रहें अपडेट श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



