






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2023। क्षेत्र में धूल भरी आंधी के साथ बरसात आई है। लिखमीसर उत्तरादा में तेज बरसात के साथ ओले भी गिरे है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से आज इंकार किया परंतु गांव कल्याणसर, ऊपनी, बापेऊ, मणकरासर में तेज बरसात हुई है और ओले भी गिरे है। कल्याणसर से ऊपनी मार्ग पर पेड़ गिर गए है और रास्ता अवरूद्ध हो गया है। सोनियासर मिठिया में ढाणियों में टिन शेड उड़ गए व कई पेड़ उखड़ गए है।














