May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-06-03 at 8.32.03 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2023। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा द्वारा केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का अभिनंदन कार्यक्रम आगामी 21 जून को श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित जुगलकिशोर तावणियां के फार्म हाऊस पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता एवं सर्मथक शामिल होगें और इस दौरान मेघवाल कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याएं भी सुनेगें एवं मौके पर ही समाधान का प्रयास करेगें। गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल से सहमति ले ली गई है एवं गुरूवार को दिल्ली में एससी एसटी आयोग के अध्यख विजय सांम्पला के आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में उनका जिले की ओर से अभिनंदन भी किया गया।

पावर बैंक माना जा रहा है मेघवाल को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के केन्द्रीय कानून मंत्री बनने के बाद उनके बढ़े हुए कद में क्षेत्र के भाजपा नेताओं को टिकट की आस दिख गई है। यही कारण रहा कि मंत्री बन कर पहली बार संसदीय क्षेत्र में आने पर श्रीडूंगरगढ़ में हुए उनके अभिनंदन कार्यक्रम में वह नेता भी शामिल हुए जो उनके विरोधी गुट के माने जाते रहे है। हालांकि वह कार्यक्रम सभी टिकटार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित होने के कारण “घणा मामा रो भाणजो भूखो ही रेवे” वाली स्थिति देखने को मिली एवं कम संख्या इसका प्रमाण बनी। ऐसे में आगामी 21 जून को होने वाले कार्यक्रम में गोदारा द्वारा अधिकाधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, सर्मथकों को एकत्र किया जाने का प्रयास किया जाएगा।

तावणियां फार्म हाऊस बना चर्चा का केन्द्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा द्वारा किए जा रहे अभिनंदन कार्यक्रम का स्थान पूर्व भाजपा नेता जुगलकिशोर तावणियां के फार्म हाऊस पर होने से कई भांति की चर्चांए खड़ी हो रही है। विदित रहे कि तावणियां भी गत चुनावों में भाजपा के टिकटार्थी थे एवं नगरपालिका चुनावों में उनकी पुत्रवधु भाजपा की टिकट पर पार्षद भी चुनी गई। बाद में पालिकाध्यक्ष पद की खींचतान से तावणियां एवं तत्कालीन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत मध्य दूरियां बढ़ गई। तावणियां ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का सर्मथन भी जूटा लिया और इसके एवज में पार्टी द्वारा उन्हें निष्कासित कर दिया गया। हालांकि तावणियां भी लगातार पार्टी के विभिन्न बड़े नेताओं से मुलाकातें करते कई बार नजर आते है। ऐसे में गोदारा द्वारा केन्द्रीय मंत्री का कार्यक्रम तावणियां के फार्म हाऊस पर करवाना प्रस्तावित होने ही क्षेत्र में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने दिल्ली पहुंच कर किया मेघवाल का अभिनंदन, लिया समारोह का समय।