






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में कबड्डी खेलने, देखने एवं प्रतियोगिताएं आयोजित करने का उत्साह लगातार देखा जा रहा है। अब तो बालिकाएं भी जम कर कबड्डी खेल रही है एवं मैदान में अपना दमखम दिखा रही है। गांव ल्होडेंरा में श्रीगुंसाईजी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के सीजन तीन का समापन शुक्रवार रात को हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रमुख टीमों ने भाग लिया एवं समंदसर विजेता एवं नाथवाना उपविजेता रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में आडसर विजेता एवं बींझासर उपविजेता रहे। सभी विजेताओं को नकद एवं ट्राफी समारोहपूर्वक प्रदान की गई। चार अक्टूबर से शुरू प्रतियोगिता सात अक्टूबर की रात को समाप्त हुई।




