May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2022। नेशनल हाइवे पर शनिवार शाम अचानक एक चलती हुई कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी कार पूरी तरह से जल गई और जल कर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बीकानेर से बिग्गा आ रहे फाइनेंशियल एडवाइजर मघाराम सुथार ने बताया कि नेशनल हाइवे पर भारतमाला क्रॉस के पास कार से धुंवा निकलना शुरू हुवा तो कार में सवार दो जनों ने कार रोकी ओर नीचे उतरे। उनके नीचे उतरते ही कार के दोनों टायर धमाके के साथ फट गए और पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आसपास आग पर काबू का कोई साधन नही होने के कारण पूरी कार जलने के बाद ही आग शांत हुई। विदित रहे कि आये दिन चलती गाड़ी में आग लगने की घटनाएं आ रही है और ऐसे में सभी कार सवारों के सावधान रहने की आवश्यकता है।