May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-07 at 21.42.43 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। कस्बे के रानी बाजार में रविवार सुबह 9.15 बजे पूजा अर्चना के साथ ‘द बिंदास बाइट’ रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। रेस्टोरेंट में स्वाद, सेवा व संस्कार के साथ स्वच्छता का अद्वितीय संगम होगा। पूरी तरह से एक नए अवतार में हर उम्र व वर्ग के लोगों के लिए उच्चस्तरीय रेस्टोरेंट सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रोपराइटर तत्पर है। शानदार व आकर्षक इंटिरियर के साथ नई पीढ़ी के लिए ये रेस्टोरेंट पूरी तरह से विशेष होगा। रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पूरी तरह से वातानुकुलित परिसर में आधुनिक युग की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर रेस्टोरेंट को डिजायन किया गया है। ग्राहकों को भोजन से लेकर सभी प्रकार के स्नेक्स, फास्ट फूड व पारंपरिक टिफिन सेवा व शुद्ध भोजन की उत्तम व्यवस्था दी जाएगी। गिरधारीसिंह ने बताया कि स्वाद व स्वच्छता के दीवानों के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कुक द्वारा तैयार किए गए व्यंजन हर उम्र और वर्ग के लोगों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर सभी ग्राहकों के लिए विशेष आफर के रूप में 30% की छूट दी जाएगी। ये ऑफर उद्घाटन अवसर को और भी खास बना देगा। क्षेत्र के सभी परिवार पारिवारिक माहौल में विशेष रूप से बैठने की व्यवस्था के साथ अपने हर दिन को खास बना सकेंगे। रेंस्टोरेंट में आकर हर ग्राहक को सुकून स्वच्छता के साथ समय बिताने व बेहतरीन खाने का स्वाद मिल सकेगा। इसके अलावा, पार्टी या पारिवारिक आयोजनों के लिए एक विशेष हॉल भी उपलब्ध है, जिसे अग्रिम बुकिंग के माध्यम से आरक्षित करवाया जा सकता है। गिरधारी सिंह ने कहा कि कल सभी ग्राहकों का विशेष ऑफर के साथ स्वागत होगा और सभी क्षेत्रवासी उद्घाटन में शामिल होकर शहर की खानपान की संस्कृति में जुड़ रहें इस नए अध्याय का दिल खोल कर स्वागत कर सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शानदार इंटिरियर के साथ बिल्कुल नए अवतार में कल सुबह उदघाटन होगा द बिंदास बाइट रेस्टोरेंट का, आप भी होवें शामिल, उद्घाटन अवसर पर 30 प्रतिशत मिल रही छूट का लाभ उठावें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुकून और पारिवारिक माहौल के साथ पारंपरिक भोजन व टिफिन सुविधा भी मिल सकेगी।