May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-07 at 21.11.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान के 33केवी जीएसएस से आपूर्ति ठप्प होने के बाद पेयजल के लिए परेशान किसान परिवार व पशुओं की खबर का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमुखता के साथ प्रकाशन किया गया। खबर प्रकाशन के साथ ही विधायक ताराचंद सारस्वत व उनके पुत्र शिव सारस्वत ने ग्रामीणों व किसानों की परेशानी पर संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शिव सारस्वत को फोन पर समस्या समाधान के लिए आग्रह भी किया। शनिवार को कुछ देर पहले ही नया ट्रांसफार्मर जीएसएस पहुंच गया है। खेतों में मूंगफली में सिंचाई की जरूरत और पांच दिन से बिजली की सप्लाई ठप्प होने से मायूस किसानों के चेहरों पर प्रसन्नता छा गई है। पेयजलापूर्ति व बिजली बाधित होने से परेशान ग्रामीणों में खुशी का माहौल छा गया। वहीं ग्रामीणों ने विधायक व विधायक पुत्र की तत्परता के लिए व एक ही दिन में ट्रांसफार्मर गांव पहुंचा कर आमजन को राहत देने के लिए आभार जताया। सुरजनसर सरंपच ओमप्रकाश शर्मा व गांव के नारायण सिंह, मुखराम भूकर, श्रवणसिंह, राजू सोनी, गोपालसिंह, प्रभुराम भूकर, प्रभुराम सोनी, सुमेर सिंह, महावीर सिंह, प्रेमसिंह, रवि सिंह, श्रवण भूकर, ओमप्रकाश भूकर सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान पहुंचा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया विधायक व विधायक पुत्र का आभार।

विभाग ने लिया संज्ञान, लगाया नया पोल, की बिजली बहाल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धोलिया में मघाराम सहू के घर के निकट चार दिन से टूटे पोल की खबर का प्रकाशन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा शुक्रवार को प्रमुखता से किया गया। खबर के प्रकाशन के बाद शनिवार सुबह ही विभागीय कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर नया पोल लगाया व करीब एक दर्जन घरों में बिजली सप्लाई सुचारू कर दी। गांव के जागरूक युवा संतोष गोदारा व एक दर्जन परिवारों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताते हुए टाइम्स की सजगता व जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में विभागीय कार्मिकों ने बदला पोल, सुचारू की आपूर्ति।