






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2023। टीएन ज्वेलर्स और टीएम ज्वेलर्स के बीच चल रहे कॉपीराइट विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस प्रकरण में जिला अदालत द्वारा दिये गए फैसले पर स्टे देते हुए जोधपुर हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड तलब किया है। टीएम ज्वेलर्स के मोहनलाल तावनियाँ द्वारा हाईकोर्ट में रिट लगाई गई थी। जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट द्वारा जिला अदालत के फैसले पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई की दिनांक 6 दिसम्बर तय की है। 6 दिसम्बर तक नोटिस का जवाब देना होगा एंव जिला अदालत द्वारा मामले का सम्पूर्ण रिकॉर्ड भी पेश करना होगा। जिसके बाद ही आगामी सुनवाई होगी।



