May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2022। जोधपुर में 3 मई को हुई भीषण साम्प्रदायिक घटना का प्रदेशभर में अनेक संगठन विरोध जता रहें है। आज श्रीडूंगरगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए घटना पर कड़ी आपत्ति जताई गई। संगठन ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। युवाओं ने नारे लगाते हुए देशभक्त युवाओं पर अत्याचार सहन नहीं करने की बात कही। इस दौरान विहिप जिला मंत्री महेश माली, इकाई मंत्री संतोष बोहरा, एडवोकेट रणवीर सिंह खिंची, प्रवीण पालीवाल, प्रिशु स्वामी, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष नवरत्न राजपुरोहित, श्रीभगवान जाजड़ा, गोपीकिशन पांडिया, पदमसिंह शेखावत, रविशंकर स्वामी, छैलूसिंह शेखावत, शम्भुदयाल आसोपा, गोपाल कायल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिन्दू वादी संगठनों ने जोधपुर हिंसा की पूरी जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।