May 20, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2021। खेलों में लगने वाले दमखम से शारीरिक, खेलों में मिलने वाली हार-जीत से मानसिक रूप से युवा मजबुत होते है एवं मजबुत युवा ही मजबुत भारत का निर्माण करेगें। यह विचार व्यक्त किए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जुगलकिशोर तावणियां ने और मौका था तहसील के गांव रिड़ी में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजित कब्बड़ी के महाकुंभ के समापन का। श्री वीर बिग्गाजी रात्रीकालीन कब्बडी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार रात को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह से पहले फाईनल मुकाबले में हिसार ने रिड़ी सिनीयर को 61-32 के अंतर के साथ पटखनी दी। तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच में रिडी जूनियर ने उदरासर को हराया। पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि रूप में सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर तावणियां, ब्लाक सीएमचओ डाक्टर संतोष आर्य मौजुद रहे एवं समारोह की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने की। इस मौके पर संतोष आर्य ने खेलों का स्वास्थ्य में महत्व एवं रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने इस आयोजन को गांव का सम्मान बढ़ाने वाला बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों का आभार जताया।
खुल कर किया सहयोग, विजेताओं को बरसे पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में आयोजित कब्बड़ी के महाकुंभ आयोजन हेतू दानदाताओं ने खुल कर सहयोग किया एवं विजेताओं पर पुरस्कारों की बारिश की। दानदाता जुगल किशोर तावणियां ने आयोजन कमेटी को 51 हजार का सहयोग दिया एवं विजेता एवं उपविजेता टीम को 21-21 हजार रूपए का नकद पुरस्कार किया। इसी प्रकार सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने आयोजन समिति को 21 हजार एवं विजेता व उपविजेता को 2100-2100 का नकद पुरस्कार किया। आयोजन समिति द्वारा विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार, तीसरे स्थान पर रही टीम को 2100 और चौथे स्थान पर रही टीम को 1100 रुपए के पुरस्कार दिए। इनके अलावा भी आयोजन समिति एवं विजेताओं को सहयोगियों ने खुल कर सहयोग किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता हिसार को पुरुस्कृत करते अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता रिड़ी को मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमेटी सदस्यों का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल मैच में बड़ी संख्या में मौजूद रहे दर्शक, हुवा रोमांचक मैच।