May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2021। कस्बे के राजकीय अस्पताल में सोमाणी परिवार द्वारा बनवाए जा रहें ऑक्सीजन प्लांट की जरूरी मशीनरी आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुन राम मेघवाल की प्रेरणा व प्रयास से बन रहे इस प्लांट पर आज क्षेत्र के भाजपाइयों ने उत्साह पूर्वक अपने नेता का आभार प्रकट किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक ने कहा कि भाजपा नेता ने करोना काल के दौरान राजकीय अस्पताल का दौरा किया और आज अपने ऑक्सीजन प्लांट के वादे को पूरा किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए व पूर्व पार्षद गोपाल व्यास ने मशीनों के तिलक-माला पहनकर पूजन करवाया। मौके पर नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष हरी किशन बाहेती, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर, पार्षद विनोद गिरि गुसाईं, अरुण पारीक, भरत सुथार, विक्रम सिंह शेखावत, पवन कुमार उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि वेदप्रकाश सारस्वत, गोपाल प्रजापत, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद तावनिया, रमेश कुमार मूंदड़ा, ताराचंद इंदौरिया, पूर्व पार्षद कुसलाराम मेघवाल, आपनो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, जयप्रकाश शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महेंद्र सिंह राजपूत सहित हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऑक्सीजन निर्माण में काम आने वाली मशीनें श्रीडूंगरगढ़ पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपाइयों ने उत्साह पूर्वक मशीनों का स्वागत पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय नेताओं ने मशीनों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा पार्षदों, कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।