May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2023। करणी सेना की गुजरात से देशनोक आ रही यात्रा मे सेना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संदीपसिंह चैनपुरा 25 गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां पालिका के सामने भवानीसिंह बिका की अगुवाई में सर्वसमाज के युवाओं ने इनका स्वागत, सम्मान किया। चैनपुरा को फूलमालाएं पहनाई गई व माँ करणी के जयकारे लगाए गए। संदीपसिंह ने युवाओं को देशभक्ति व मातृभक्ति में कोई कमी नहीं आने देने की बात कही व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भागीरथ सिंह झंझेऊ, दशरथ सिंह बिका, रतनसिंह नौसरिया, युवा मोर्चा के महेन्द्र राजपूत, किशन पुरी, शक्तिसिंह, प्रभुसिंह पुदंलसिंह, आंनद जोशी, पूनमसिंह केऊ, मनिष गिरी, योगेश सारस्वत, नवरत्नसिंह, अनिल खंडेलवाल, जितूसिंह शेखावत, मुरली सोमाणी, राजेन्द्रसिंह पुनंदलसर, छोटूसिंह, अभयसिंह व जयपालसिंह, गजेन्द्रसिंह व छैलूसिंह लखासर, गज्जू माली, गोपी मेघवाल, प्रतापसिंह भाटी सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणीसेना के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संदीपसिंह चैनपुरा का श्रीडूंगरगढ़ में किया स्वागत, सम्मान।