






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स फैलते डेंगू के आंकड़े जुटा कर लगातार नागरिकों को सचेत कर रहा है। कस्बे के वार्ड 10 में डेंगू का प्रकोप नजर आ रहा है। यहां भावना, विकास, करण, देव के पॉजिटिव रिपोर्ट होने के साथ ही आज चिकित्सा विभाग की टीम ने डेंगू प्रभावित घरों से 70 सैंपल लिए है। विभाग से आयशा, जीवनी आशा, मारूफ रजा, रामनिवास, जितेंद्र बारूपाल, हरीश, रितिक, गौरव रंगा, जितेंद्र भार्गव, प्रयाग, राजाराम सहित स्टाफ के कर्मचारियों ने घर घर जाकर सैम्पल लिए व डेंगू जागरूकता का प्रयास किया। टेमीफॉस व पैराथ्रिम का छिड़काव किया गया। घरों में भरे पड़े कूलरों से पानी खाली करवाया गया।
जरा यहां भी ध्यान देवें पालिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बता देवें वार्ड 12 से नागरिकों ने बताया कि यहां घर घर डेंगू के मरीज हो रहे है परन्तु वार्ड की सफाई व्यवस्था पर पालिका द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने मच्छरों की रोकथाम के लिए छिड़काव व फोगिंग कराने की मांग की है तथा बाल भारती स्कूल के पीछे वाली गली में भी तुरन्त सफाई करवाने की मांग कर रहें है।







