May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। बड़े शहरों में “नेकी की दीवार” के सफल प्रयोग से प्रेरित होकर कस्बे के समाजसेवी युवाओं ने नेकी की दीवार का शुभारंभ श्रीडूंगरगढ़ में भी किया है। बता देवें नेकी की दीवार का अर्थ एक ऐसी दीवार से है जहां से जरूरतमंद अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़े ले जा सकेंगे व जिनके पास अधिक कपड़े हो और वे उन्हें देना चाहते हो तो वहां रख कर आ सकते है। क्षेत्र के नागरिक भी इस सामाजिक सरोकार से जुड़े व किसी जरूरतमंद को वहां भेजें जिससे उसे कपड़े मिल सकें और अधिक है तो भी वहां जाए जिससे वहां कपड़े देकर आ सकें। कस्बे के घुमचक्कर पर ये नेकी की दीवार प्रारंभ की गई है। ये सराहनीय पहल कस्बे के उत्साहित युवा साजिद खिलजी, पूनम सिंह, विष्णु दाधीच, इमरान राईन, मामराज तर्ड, मुबारक अली, गौरी शंकर, किशन लाल, रामलाल सोनी, फारुख सहित कई सामाजिक नागरिकों द्वारा की गई है। साजिद ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों के लिए मौसम को ध्यान में रखते हुए नई शुरुआत की गई है जहां “आपके पास अधिक है तो यहां छोड़ जाए और जो आपकी जरूरत है तो यहां से ले जाए” की थीम पर कार्य करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में प्रारंभ हुई “नेकी की दीवार”, आप भी जुड़े सामाजिक सरोकार से।