






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2025। गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। अलसुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचने लगे है। मंदिरों को फुलों व गुब्बारों से सजाया गया है। भगवान गणेश के जन्मोत्सव का घर घर उत्साह छाया है। बाजारों में गणेश भगवान की मूर्तियां, उनके श्रृंगार से लेकर पूजा की सामग्री खरीदने वालों की रौनक छाई है। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में रोशनी, फुलों, गुब्बारों सहित विशेष सजावटी सामानों से मंदिर की सुदंर सजावट की गई है। लोग भगवान गणेश के दर्शन कर लड्डू व पान के भोग लगा रहें है। पुजारी हेमराज पालीवाल ने बताया कि मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे व भजन कीर्तन के आयोजन होंगे। यहां जगदीश धूपड़ परिवार द्वारा 21 किलो का एक विशाल लड्डू बनवाकर प्रसाद सहित भगवान को भोग लगाया जाएगा। वहीं आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में स्थित श्रीगणेश मंदिर को भी गुब्बारों व फुलों से सजाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगा रहें है। वहीं बिग्गाबास के वार्ड 13 में स्थित गणेश मंदिर में फुलों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया है। यहां हवन पूजन का आयोजन होगा वहीं सवामणी प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कृषि मंडी में गणेश मंदिर में सुबह वेद मंत्रोच्चार के साथ विशेष गणेश पूजन संपन्न किया गया। मंडी व्यापारियों ने भगवान गणेश को धोक लगाकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख व समृद्धि की मंगलकामनाएं की गई। देखें विशेष फोटो:-













