May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2025। गणेश चतुर्थी का पूजन प्राय: सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। कालू बास स्थित लर्न एडं फन स्कूल में बुधवार को भगवान गणेश का विद्या बुद्धि के दाता के रूप में पूजन संपन्न किया गया। यहां स्कूल परिसर में फुलों व मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन किया गया व उसके बाद हवन किया गया। हवन में नन्हें मुन्नों से भी विद्या की कामना करते हुए आहुतियां दिलवाई गई। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने विद्यार्थियों को वैदिक संस्कारों के बारे में जानकारी दी। पंडित भवानी सारस्वत ने हवन संपन्न करवाया व बच्चों को हवन व आहुति का महत्व भी बताया गया। सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व अनेक अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।