






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2022। कोरोना के दो साल बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध विश्वरक्षक भैरव मंदिर तोलियासर में भादवा मेला जारी है। रविवार को भी यहां भारी भीड़ रही और मुख्य मेले का आयोजन 7,8,9 सितबंर को होगा। मदिंर में सैंकड़ो श्रद्धालु रोजाना बाबा के धोक लगाने पहुंच रहें है तथा तीन दिवसीय मेले के दौरान यहां भारी भीड़ रहेगी। मेला संबंधी तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ कर दी गई है। रविवार को मंदिर प्रागंण में मेले आयोजन संबंधी बैठक संपन्न हुई। यहां मेले के दौरान तीन दिन विशाल भंडारा रात दिन चलेगा। 7 सितबंर को दोपहर बाद 3 बजे शिव रूद्राभिषेक शिव मंदिर में तथा रात्रि को श्री भैरव रूद्र अभिषेक भैरव मंदिर में होगा। इसी के साथ मेले का आरंभ हो जाएगा तथा 8 सितबंर को मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में लोक वाद्य यंत्र बीन व डेरू की धूनों पर विष्णुराम भोपा, मांगीलाल एंड पार्टी बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। मुख्य मेला अनंत चतुर्दशी 9 सितबंर को भरेगा जब दिनभर दूर दूर से दर्शनार्थी, पदयात्री दर्शन करने मंदिर में पहुंचेगे।
तीन दिवसीय विशाल भंडारा होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के भैरव मंदिर में 8 सितबंर से 10 सितबंर तक बाबा के प्रसाद का भंडारा चलेगा। भंडारे की पूरी जिम्मेदारी भैरू भक्त मंडल गुवाहाटी,आसाम द्वारा उठाई जाएगी। बता देवें वर्ष 2013 से मंदिर में आयोजित भंडारे की समस्त व्यवस्थाएं मंडल द्वारा ही की जाती रही है। मंडल द्वारा मंदिर विकास में भी अतुलनीय योगदान रहा है। कोरोना काल में भी भंडारे की राशि का मंडल द्वारा जनहित में सेवाएं दी गई। मंडल के सदस्यों ने बताया कि भैरव भक्त बाबा के लिए अपनी सेवाएं देने को आतुर रहते है। चतुर्दशी के दिन भंडारे ड्राई फ्रुट्स का प्रसाद होगा जिसे सैंकड़ो श्रद्धालु ग्रहण करेंगे। भैरव अभिषेक व जागरण का आयोजन भी इसी मंडल द्वारा करवाया जाएगा।
गहने पहनकर मेले में नहीं जाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर के भैरव मंदिर में मेले के दौरान तीन दिन में सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचेगे और इस दौरान कई उठाईगिरे और चोर उच्चके भी वहां घुमते रहते है। मंदिर प्रांगण में भीड़ का अवसर उठाकर अपरोधी महिलाओं से सोने के आभुषणों की चोरी की वारदातें अंजाम देते रहते है। तोलियासर सरपंच रेखादेवी राजपुरोहित ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने तथा महिलाओं से मेले में गहने नहीं पहनकर आने का अनुरोध भी किया है।
मंदिर में हुए है नए निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार श्रद्धालु मंदिर की दीवारों पर प्रसिद्ध शेखावाटी पेंटिग देख सकेगें। पुजारी प्रदीपचंद नाई ने बताया कि मंदिर में अनेक नए कार्य नए हुए है व श्रद्धालु मंदिर की दीवारों पर प्रसिद्ध शेखावाटी पेंटिग में भैरव लिलाओं के दर्शन कर पाएंगे। पुजारी ने बताया कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए यहां रेलिंग का कार्य पूरा कर दिया गया है जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा हो सके व दर्शन सुलभ हो सकेंगे। बता देवें मंदिर का बाहरी किले सा स्वरूप भी पुननिर्माण करवा दिया गया है।



