May 21, 2026
crime

फोन पर बातचीत कर रहें पति पर किया हमला, पत्नी ने लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में चौपड़ाबाड़ी, गंगाशहर निवासी 35 वर्षीय श्रीमति चांदनी पत्नी बाबूलाल सोनी ने शंकरलाल सोनी व उसकी पत्नी राजूदेवी, इनके पुत्र पवन व मदन, दो पुत्रियां किरण व मुन्नी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर 3.43 बजे उसके पति बाबूलाल घर के बाहर गली में फोन पर बात कर रहा था। तभी आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवणसिंह को दी है।

घर में घुसे चोर ने पार की नगदी व गहने, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाने में वार्ड 6 निवासी 22 वर्षीय इमरान शाह ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर 2024 की रात अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार नगदी, 1 सोने की अंगूठी, सोने का लोंग व 1 जोड़ी चांदी के पायल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामकेश को दी है।
पानी का खाला नहीं बनाने दिया तो धमकाया, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में चक 2 एसडब्ल्यू सत्तासर निवासी पोकरराम पुत्र पेमाराम मेघवाल ने इसी गांव के अमरचंद पुत्र राजाराम, बिशनाराम पुत्र अमरंचद, रोशनी पत्नी अमरचंद विश्नोई के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों को उसके खेत से जबरन पानी का खाला निकालने का मना करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ अमरजीत चावला को दिया गया है।
पैदल चल रहें युवक को मारी टक्कर, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में कोटड़ी निवासी 30 वर्षीय तिलोकचंद पुत्र सुरजाराम मेघवाल ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाय है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कोलायत से कोटड़ी जाने वाली लिंक रोड पर उसका भाई 13 दिसंबर की शाम करीब 5.30 बजे एक पैदल चल रहा था। तभी एक स्कॉर्पियों चालक ने लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई व मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंप दी है।