May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत की और पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो पति ने थानेदार के सामने ही पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच करने लगा इस पर थानेदार ने पति को सलाखों में पीछे पहुंचा दिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ज्योति देवी ने अपने पति हेंमत के खिलाफ परिवाद दी थी जिसमें पुछताछ के लिए हेंमत को थाने बुलाया गया। हेंमत पत्नी ज्योति को देख कर आगबबूला हो गया व आपा खोते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर हेंमत को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।