May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। तहसील के गांव बिग्गाबास रामसरा में युवक मजदूरी के लिए घर से निकाला तो पीछे से उसकी 30 वर्षिया पत्नी बिना बताए बच्चों को साथ लेकर घर से निकल गई। परेशान पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है एवं ढूंढने की गुहार लगाई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि बिग्गाबास रामसरा निवासी लिछमणराम जाखड़ अपनी पत्नी, मां एवं तीन बच्चों के साथ रहता है एवं शुक्रवार को मजदूरी के लिए गया। पीछे से उसकी पत्नी सुशी देवी उसके तीन बच्चों को साथ लेकर उसकी मां को बिना बताए घर से निकल गई। लिछमणराम जाखड़ अपनी पत्नी सुशी देवी बेटे अंकित 6 साल, प्रकाश 4 साल और विकास 2 साल की तलाश में सभी परिजनों के यहां भी तलाश कर चुका एवं नहीं मिलने पर शनिवार सुबह थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है।