






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का माहौल इन दिनों भक्तिमय हो रखा है, यहां से लगातार अपने अपने ईष्ट के दरबार में धोक लगाने के लिए पैदल यात्राओं, दौडती यात्राओं के आयोजन हो रहे है। कस्बे के श्याम धोरा से जहां शुक्रवार को डाक ध्वजा खाटू श्याम के लिए रवाना हुई वहीं आगामी 26 मार्च को आडसर बास खाटू श्याम मंदिर से भी दौड़ती डाक ध्वजा रवाना होगी व आगामी 2 अप्रेल को कालूबास से सालासर पैदल रवानगी होगी। क्षेत्र के इन धार्मिक आयोजनों के क्रम में आगामी 22 मार्च को संत प्रकाशदास महाराज के सानिध्य में भक्ति संध्या, 24-25 मार्च को गणगौर मेले, 30 मार्च को धर्म यात्रा का आयोजन होना है। सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास की बैठक संघ अध्यक्ष रामवतार पांडिया की अध्यक्षता में एसएस स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में 2 अप्रेल को संघ की रवानगी तय की गई एवं अलग अलग कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, नारायण पारीक, रामनिवास तिवाड़ी, गौरीशंकर पुरोहित, रमेश पुरोहित, हेमराज आसोपा, नवयुवक भक्त मंडली के प्रशांत पारीक, अमित पुरोहित, संतोष तिवाड़ी, संदीप पांडिया, अनुराग खंडेलवाल, दिलिप पांडिया, महेन्द्र पारीक, सांवरमल नाई आदि मौजूद रहे।



