






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2025। प्रवासी नागरिक अपनी धरती की खूशबू लिए परदेश में भी अपने त्योहार अपने रिवाज व अपनी मूल संस्कृति से जुडे रहने व भावी पीढ़ी को इससे जोड़े रखने के लिए सामूहिक आयोजनों में उत्साह के साथ भागीदारी निभाते है। हैदराबाद निवासी सारस्वत कुंडिया समाज के परिवारों ने रविवार को उल्लास के साथ दूसरा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में सांस्कृतिक समारोह की प्रस्तुतियां दी गई। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी व सहभोज का आनंद लिया। युवा वर्ग होली की धमालों पर खूब झूमे। हैदराबाद सारस्वत समाज के अध्यक्ष दीपक सारस्वत ने समाज के परिवारों का स्वागत किया व सभी को एक दूसरे का सहयोगी बने रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष धर्माराम सारस्वत ने सभी का आभार जताया। समाज समिति ने महासचिव गजानंद सारस्वत, सचिव तेजपाल सारस्वत, राकेश सारस्वत, विजयवाड़ा अध्यक्ष विकास सारस्वत व उनकी टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम में आरपीएफ एसआई भवानीशंकर, जीएसटी अधिकारी हरिओम, बिशनलाल, भागीरथ, अशोक, सुरेन्द्र, श्यामसुंदर, बालचंद, अनिल, महेश, देवकिशन, आशीष, अजय, उमेश, राकेश, सुभाष, पवन, श्याम, कैलाश, नरेश, अशोक, दिनेश, मुकेश, गोविन्द, बंशीधर, प्रियव्रत, गणेश, सुनील, अनिल, तोलाराम, शांतिलाल, विष्णु, राधेश्याम, रामवतार, संजय, निर्मल, नीरज व श्याम सारस्वत सहित अनेक लोग शामिल हुए। महिला शक्ति व युवा और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।






