May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 6.32.48 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023। राजनीतिक दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र का मुख्य गांव रीड़ी आज महिया मय नजर आया। यहां विधायक गिरधारीलाल महिया ने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया व अपने संबोधन में किसान संघर्ष की याद दिलाई। महिया वीर बिग्गाजी के जयकारे के साथ अपनी बात प्रारंभ की और कहा कि चुनाव में पांच साल का लेखा जोखा होता है और गत समय गवाह कि बिजली की मांग के लिए परेशान किसानों की आवाज को बीकानेर के दफ्तरों व मंत्री सरकार से लेकर लगातार विधानसभा में उठाई है। महिया ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी किसान दु:खी है और सरकारें अडानी अंबानी के हित में काम कर रही है। किसान हित की बातें कोई नहीं कर रहा है और किसान का नाम लेकर वोट की राजनीति करने वाली भाजपा कांग्रेस को छोड़कर किसान संघर्ष का साथ देवें। महिया ने कहा कि किसान को बिजली, खाद, बीज के साथ जबतक फसल के पूरे भाव नहीं मिल जाते तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा। महिया ने अपने कार्यकाल के बड़े काम भी इस दौरान गिनवाए।

भव्य स्वागत, अभिभूत हूए विधायक, किया जाखड़ का सम्मान, रखी अनेक मांगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ढोल नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया का भव्य स्वागत गांव रीड़ी में किया गया। महिया इस स्वागत से अभिभूत हुए और पूरे गांव के सम्मान में सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ को साफा पहना कर सम्मान किया। जाखड़ ने क्षेत्र के करीब 100 जनप्रतिनिधियों को साफे पहना कर सम्मान किया। स्वागत उद्बोधन हेतराम जाखड़ ने दिया व उन्होंने महिया के विकास कार्यों के लिए आभार जताते हुए गांव में पानी, खेल मैदान, 5 एमपीयर ट्रांसफार्मर लगावाने, सीसी रोड बनवाने की मांगे रखी। जाखड़ के साथ पूर्व पंचायत समिति सदस्य हुंतराम जाखड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पोकरनाथ, जिला परिषद सदस्य टेमाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, पूर्व सरपंच गोपालराम साहू ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र नैन, कालुनाथ, भींजाराम , श्रीराम जाखड़, उपसरपंच लिखमाराम जाखड़, काननाथ, वार्ड पंच रामेश्वर जाखड़, चेतनराम जाखड़, सोहनराम मेघवाल, नानूराम जाखड़, पूर्व उपप्रधान आसुराम जाखड़, दुलाराम जाखड़, मोहनराम साहू, रामेश्वरलाल जाखड़, हीराराम नैन, परमान नैन, तोलाराम कॉमरेड, खियाराम जाखड़, मगाराम जाखड़, हिम्मताराम शर्मा, दुर्गाराम शर्मा, जोराराम भार्गव, रावराम जाखड़, किसनाराम जाखड़, अन्नाराम जाखड़, भंवरलाल भार्गव, गणपतराम तर्ड, रामचंद्र जाखड़, धनराज हरडु, ऊधनाथ सिद्ध, मोडाराम मेघवाल, धर्माराम नाईक, गोपालराम जाखड़, अर्जुनराम जाखड़, भगवानाराम, प्रकाश जाखड़, हेमाराम जाखड़, दानाराम जाखड़, पन्नाराम नायक, गणेश हरडू ने अतिथियों का सम्मान किया।

वक्ताओं ने मांगे वोट, बड़ी संख्या में मौजूद रहें ग्रामीण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान श्यामसुंदर आर्य, सरपंच सुनिल मलिक, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़,पूर्व सरपंच मुखराम नैण सहित वक्ताओं ने मंच से विधानसभा चुनाव में विधायक के लिए वोट मांगे। वक्ताओं ने कहा कि विधायक ने विकास की ओर की ध्यान दिया है और क्षेत्र में करोड़ों के कार्य राज्य सरकार से लेकर आए। सभी वक्ताओं ने खुल कर महिया को रिपिट करने का आह्वान किया। इस दौरान मंच पर भंवरलाल बाना, डीवाईएसपी पूर्व प्रधान मगाराम मेघवाल, सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, अमरगिरी, पूर्व सरपंच ऊदाराम नायक, अबूबकर मंडेलिया, उपप्रधान प्रतिनिधि मालाराम नैण, बेनीसर पूर्व सरपंच लालनाथ सिद्ध, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नारायण नाथ, मोडाराम तरड़ आड़सर, श्रवण भांमू, नत्थूनाथ मंडा, मोहनलाल भादू, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, तोलाराम महिया, खेतनाथ सिद्ध ऊपनी, टेऊ सरपंच सुनिल दुगरिया, दानाराम भादू, ओमप्रकाश सारण, गोपीराम कस्वां,  पूर्व सरपंच बींझासर पुरखाराम गोदारा, रामरतन बुड़िया, कितासर सरपंच प्रतनिधि भंवरलाल पूनियां, जोधासर भंवरसिंह चद्रांवत, कॉमरेड अशोक शर्मा, उत्तमामदेसर सरपंच रेवंतराम, मोहम्मद आमिन, पार्षद श्याम सुंदर दर्जी, नारायणराम डूडी, धर्माराम कूकणा, पूर्व सरपंच भैराराम सोनी मौजूद रहें। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के युवा व ग्रामीण मौजूद रहें। गांव के युवाओं ने समारोह की व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया।

खिलाड़ियों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया व सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने समारोह में गांव के खिलाड़ियों का सम्मान किया। ग्रामीण ओलंपिक में जिला विजेता रही रस्साकस्सी की महिला टीम, कबड्डी की महिला व पुरूष विजेता टीम को शानदार ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने रीड़ी में अनेक कार्यों का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया का रीड़ी में हुआ भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला विजेता कबड्डी विजेता टीम के खिलाड़ियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रस्सा कस्सी में लगाया दम, विजेता टीम को किया आज गांव में सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कबड्डी महिला विजेता टीम का किया सम्मान, दी शानदार ट्राफी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए लोकार्पण समारोह में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वक्ताओं ने मांगे वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहनों की रैली के रूप में पहुंचे अनेक अतिथि स्वागत समारोह में।