May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 4.51.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023। शहर में पट्टा विहीन नागरिकों को पट्टे देने की मांग को लेकर जारी धरने पर गौरव टाडा व गोपी पूनियां के बाद आज कमल किशोर सोनी भी भूख हड़ताल पर बैठ गया है। तीनों युवकों ने पट्टा जारी करने की मांग को दोहराते हुए पट्टा नहीं दिए जाने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही। बता देवें नगरपालिका के बाहर पट्टों की मांग को लेकर नागरिक 13 दिन से धरने पर बैठे है व शनिवार से दो युवकों ने यहां आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया। धरना स्थल पर भंवरलाल प्रजापत ने प्रशासन द्वारा शीघ्र सुनवाई करने की मांग करते हुए युवकों का अनशन तुड़वाने की बात कही। इस दौरान मोतीलाल सिहाग, रामेश्वरलाल गोदारा, नेक मोहमद, रोहिताश सारण, सोहनलाल महिया, चुन्नीलाल टाडा, शंकरलाल पूनिया, राजूराम, अकबर खान, राजूराम ज्याणी, रामकिशन प्रजापत, काशीराम तावनियां, हसन, मौसम, ओमप्रकाश प्रजापत मौजूद रहें व नारेबाजी की। धरनार्थियों ने तीनों युवकों के संघर्ष का सम्मान करते हुए उन्हें फूलमालाएं पहनाई और सुनवाई नहीं होने पर नाराजगी भी जताई।

स्वामी ने की स्वास्थ्य की जांच, राजवीर ने पहुंच कर की वार्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने धरना स्थल पर पहुंच कर धरनार्थियों से बातचीत करते हुए सरकारी भूमि के पट्टे जारी करने के लिए गाइडलाइन जिला कलेक्टर कार्यालय से मांगे जाने के बारे में कही। कड़वासरा ने युवकों से समझाईश भी की। दो युवकों के आमरण अनशन की खबर के बाद प्रशासन ने एहतिहात बरतते हुए राजकीय चिकित्सालय से डॉक्टर ओमप्रकाश स्वामी मेडिकल टीम के साथ अनशनकारियो की जांच के लिए भेजा गया। स्वामी ने शनिवार रात व रविवार दोपहर को धरना स्थल पर पहुंचकर तीनों युवकों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वामी ने बताया कि शनिवार को दो युवकों का स्वास्थ्य सामान्य था तथा आज तीनों की जांच में भी तीनों की जांच नॉर्मल रही है।

डटे रहें बरसात में भी, 12वें दिन किया अनशन प्रारंभ। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन शहरों के संग अभियान में कस्बे के पट्टाविहीन नागरिकों को पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर प्रारंभ हुआ धरना अब खिंचता नजर आ रहा है। पुख्ता आश्वासन के बिना धरना नहीं हटाने की घोषणा करते हुए नागरिक दो रात बरसात होने पर भी धरना स्थल पर ही डटे रहें। धरना स्थल पर ही भीगने से बचने के लिए टेंट पर तिरपाल लगा लिया गया। 11 दिन धरना प्रदर्शन के बाद धरने पर दो युवक अनशन पर बैठ गए व अब ये संख्या तीन हो गई है। युवक लगातार संघर्ष करने की बात कहते हुए पट्टे दिए जाने पर ही अनशन तोड़ने की बात कह रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने धरनास्थल पर पहुंच कर की समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉक्टर ओमप्रकाश स्वामी की मेडिकल टीम ने की अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की।