






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। आज रंग एकादशी पर श्याम भक्तों में उत्साह व उल्लास का माहौल है। पूरे अंचल में फागोत्सव के आयोजन धूमधाम से मनाए जा रहें है। श्याम धोरा से खाटू नरेश आज श्रीडूंगरगढ़ भ्रमण के लिए शाम 4 बजे निकलेंगे। 21 निशान के साथ संगीतमय रथयात्रा निकलेगी और बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पदयात्रा में शामिल होंगे। यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी व मुख्य बाजार से निकल कर श्याम धोरा पहुंचेगी। श्याम भक्त डीजे की धून पर नाचते गाते श्याम के जयकारों से शहर को गूंजायमान कर देंगे। बता देवें निशान यात्रा में भाग लेकर श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लेंगे। वैदिक मंत्रोच्चारणों से निशान का पूजन होगा तथा श्याम आरती का भव्य आयोजन होगा। श्याम धोरा मंदिर में आज बाबा का विशेष श्रृंगार फूलों से किया गया है।
बिग्गाबास रामसरा में ठाकुरजी मंदिर में मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में आज ठाकुरजी के मंदिर में भगवान के साथ भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां मौजूद रहें और भजनों पर नाचते गाते बाबा के जयकारे लगाए। मंदिर के पुजारी ने ठाकुरजी का विशेष पूजन अर्चन किया व इस दौरान मंदिर को सजाया गया।






