May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में आप भी कई दवाइयों या घरेलू नुस्खों का सहारा लेते होंगे। आपको बता दें, कि हर छोटी-बड़ी बात पर दवाई खा लेना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है। अगर समस्या कम हो या इसकी शुरुआत हो, तो कुछ नेचुरल चीजों से भी आप इसे ठीक कर सकते हैं। ऐसी ही एक हर्ब है लेमनग्रास। मामूली सी लगने वाली ये घास आपकी सेहत, खासतौर से पेट के लिए कितनी फायदेमंद है, इसका अंदाजा लगा पाना बड़ा मुश्किल है। आइए जान लीजिए पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इसके लाजवाब फायदों के बारे में।

लेमनग्रास खाने से होने वाले फायदे

– अगर आपको भी घर का खाना खाने के बाद भी अक्सर अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो ऐसे में लेमनग्रास का सेवन आपके लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसे खाने से पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और खाना पचना आसान हो जाता है।

– एसिडिटी की समस्या से अगर आप भी अक्सर दो-चार होते हैं, तो लेमनग्रास आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। बता दें, ये गैस्ट्रिक अल्सर को रोकती है, जिससे आपका पाचन बेहतर हो जाता है।

– शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी ये घास काफी फायदेमंद होती हैं। इसे अपनी सुबह-सवेरे की ड्रिंक में अगर आप शामिल कर लेते हैं, तो इससे आपका ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है और वेट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

– बदलते मौसम में आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी लेमनग्रास काफी उपयोगी होती है। चूंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, ऐसे में इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

कैसे करें लेमनग्रास का सेवन?

लेमनग्रास का सेवन करने के लिए कोई फिक्स तरीका नहीं है। आप अपनी सहूलियत के मुताबिक इसे चाय, जूस या चटनी के रूप में भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन आपकी सेहत को चमत्कारी फायदे पहुंचा सकता है।