






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024। राज्य भर में नई सरकार आने के बाद तबादलों का दौर चल रहा है। राज्य सरकार स्तर पर तबादलों का सीजन जहां पहले 20 फरवरी तक तय किया गया था वहीं अब इसे दो दिन बढाते हुए 22 फरवरी कर दिया गया है। वहीं दूसरी और पुलिस बेड़े में जिले भर में चल रही उथल-पुथल में मंगलवार रात को एक और बड़ी सूची निकाल कर एएसआई, हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल स्तर के तबादले किये गए हैं। एसपी तेजस्विनी गौतम द्वारा निकाले गए आदेश में 298 कार्मिकों के तबादले किये गए हैं। इस सूची में श्रीडूंगरगढ़ थाने में तैनात एएसआई पूर्णमल को श्रीडूंगरगढ़ से नोखा थाने में, हेडकांस्टेबल हरिराम को श्रीडूंगरगढ़ से बीछवाल थाने में, हेडकांस्टेबल आवड़दान को श्रीडूंगरगढ़ से शेरुणा थाने की सूडसर चौकी में, कांस्टेबल दिनेश कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से कालु थाने की शेखसर चौकी में, कांस्टेबल लूणाराम को श्रीडूंगरगढ़ से शेरुणा थाने की सूडसर चौकी में, कांस्टेबल किशन को श्रीडूंगरगढ़ से नोखा थाने में, कांस्टेबल लेखराम को श्रीडूंगरगढ़ से गंगाशहर थाने की भीनासर चौकी में, कांस्टेबल सांवरमल को श्रीडूंगरगढ़ से नापासर थाने में, कांस्टेबल पवन कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से महाजन स्थानांतरित किया गया है। वहीं दूसरी और हेडकांस्टेबल देवाराम, हेडकांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को, कांस्टेबल सुरेश को, कांस्टेबल राधेश्याम को, कांस्टेबल रामनिवास को, कांस्टेबल रोहिताश को, कांस्टेबल महिपाल को, कांस्टेबल सुनीता देवी को, कांस्टेबल विद्याधर को, कांस्टेबल कृष्ण कुमार को, कांस्टेबल पुनीत कुमार को, कांस्टेबल अनिल को, कांस्टेबल बद्रीलाल को, कांस्टेबल खेमाराम को श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाया गया है।



