May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2021। क्षेत्र में न्यूरो संबंधी बीमारियों से परेशान नागरिक कस्बे में स्थित तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. संजीव छाबड़ा से निःशुल्क परामर्श ले सकेंगे। संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि जो रोगी रीढ़ की हड्डी, स्लिप डिस्क, ब्रेन हेमरेज, ट्यूमर गर्दन का दर्द, साइटिका का दर्द, दिमागी बुखार, माइग्रेन, नसो और मांसपेशियों की बीमारी से पीड़ित है वे शिविर में डॉ. छाबड़ा से निःशुल्क परामर्श म लाभ ले सकेंगे। गांधी ने बताया कि शिविर में सेवाएं देने वाले डॉ. छाबड़ा पीजीआई कोलकाता से प्रशिक्षित है। बता देवें न्यूरो संबंधी बीमारी से कोई रोगी परेशान हो तो जिम्मेदार नागरिक उस रोगी तक ये खबर जरूर पहुंचाएं।