






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2021। बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में होने वाली वारदातें लगातार बढ़ रही है और ऐसे में रेल यात्रियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। एक बार फिर श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास निवासी व दिल्ली प्रवासी इसमें शिकार हुए है। पीड़ित ने ऑनलाइन अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई है। दिल्ली में रेडिमेंट गारमेंट का व्यापार करने वाले सुनील राठी अपनी पत्नी रचना राठी व बच्चों के साथ थर्ड एसी में शुक्रवार रात श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी तक तो सुनील के परिवार को नींद नहीं आई और सभी जाग रहें थे। बाद में परिवार के सभी सदस्य अपनी अपनी सीटों पर सो गए और जब दिल्ली सरायरोहिल्ला आने पर उठे तो देखा एक बैग व रचना का पर्स गायब था। कीमती कपड़े व महंगे मोबाईल के साथ नगद रूपए व सोने के छोटे गहने भी चोरों ने पार कर लिए। पीड़ित परिवार ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है।



