






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2024। पेयजल के फ्री कनेक्शन लेकर बैठे सभी लोगों पर अब गाज गिरने वाली है। जलदाय विभाग द्वारा बिल नहीं भरने वाले और अवैध कनेक्शन लेकर पानी ले रहें लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारियां पूरी हो गई है। विभाग के कार्मिक कस्बे में डोर टू डोर बिल भरने के लिए नोटिस भी दे रहें है और बकाया बिल की वसूली की जा रही है। विभाग के जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि कस्बे में कनेक्शन बहुत अधिक है और राजस्व वसूली कम है। विभागीय आदेशों के अनुसार लोगों को बिल देकर भुगतान करने को कहा जा रहा है। वहीं अवैध कनेक्शन लेकर बैठे लोग फाइल लगाकर कनेक्शन को वैध जरूर करवाएं। उनके खिलाफ पैनल्टी सहित बकाया वसूली की कार्रवाई की जाएगी। बता देवें जेईएन के निर्देशन में कार्मिक मनोज कुमार, परमेश्वर लाल पालीवाल, कंवराराम सहित कार्मिकों के दल घरों में नोटिस दे रहें है। विभाग द्वारा प्रथम व अंतिम नोटिस दिए जा रहें है और बकाया जमा करवाने के लिए तीन का समय भी दिया गया है। बिल नहीं भरने वाले घरों के बाहर निशानदेही की जाएगी तथा जयपुर से विभागीय टीम द्वारा कनेक्शन काट दिए जाएंगे। वहीं सख्त कानूनी कार्रवाई भी करने की तैयारी है। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इसे हर घर तक पहुंचाए, अपने पड़ोसी व मित्रों को जरूर बताएं जिससे वे अपना बिल कार्यालय में या ऑनलाइन भरकर किसी भी असुविधा से बच सकें।





