






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2024। शुक्रवार सुबह बालोतरा से 52 वर्षीय सुनील मोहता लापता हो गए है और परिजनों ने पुलिस सहित सभी से मदद की गुहार लगाई है। सुनील श्रीडूंगरगढ़ निवासी है तथा बालोतरा के लक्ष्मी नगर में रहते थे। कल सुबह 8 बजे वे बिना बताए घर से निकल गए जो अभी तक नहीं लौटे है। उनके परिजन लगातार श्रीडूंगरगढ़ व बालोतरा सहित रिश्तेदारों के यहां तलाश कर रहें है। आप को भी इस बारे में कोई जानकारी हो तो 9314478166 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।
डेढ़ माह से लापता है लखासर से पूनमचंद, परिजन परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर से 42 वर्षीय पूनमचंद पुत्र हड़मानाराम नाई 5 अप्रैल की शाम 5 बजे बिना बताए घर से निकल गया और डेढ माह बाद भी उनकी कोई खोज खबर नहीं मिल पाई है। पूनमचंद के भाई माणकचंद ने 25 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बताया कि पूनमचंद मानसिक रूप से कमजोर है व उसका मोबाईल भी बंद आ रहा है। इस संबंध के कोई जानकारी होने पर 9660522271 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।



