May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-10 at 19.21.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक देश के विभिन्न हिस्सों में रहते है। ऐसे में त्योहार अपनी मातृभूमि पर मनाने के लिए गांव की ओर लौटे प्रवासियों के लिए रेलवे की टिकटों की बड़ी मारामारी रहती है। ऐसे में त्योहार सीजन को देखते हुए यात्री भार के अनुसार रेलवे ने विभिन्न गाडियों में डब्बे बढ़ाए है एवं अब टिकट कंन्फर्म होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बेहतर टिकट सर्विस प्रदाता चोखी यात्रा डोट काम के महेश बोहरा ने बताया कि रेलवे द्वारा गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 14.11.23 से 30.11.23 तक एवं दादर से दिनांक 15.11.23 से 01.12.23 तक 01 थर्ड एसी की, गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 13.11.23 से 23.11.23 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 15.11.23 से 25.11.23 तक 01 थर्ड एसी की, गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 13.11.23 से 15.11.23 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 15.11.23 से 17.11.23 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी, गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 14.11.23 से 16.11.23 तक एवं जोधपुर से दिनांक 15.11.23 से 17.11.23 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी, गाडी संख्या 20475/20476, बीकानेर-पुणे-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 20.11.23 व 27.11.23 को एवं पुणे से दिनांक 21.11.23 व 28.11.23 को 01 सैकण्ड एसी एवं गाडी संख्या 04713/04714, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 23.11.23 को एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 24.11.23 को 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।