






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2023। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आज गांव पूनरासर पहुंचे। उन्होंने हनुमानजी के दर्शन किए और बाबा की महाज्योत में आहुति दी। पुजारी ने उनका दुपट्टा पहना कर सम्मान किया। इस दौरान सेरूणा थानाधिकारी रामचन्द्र ढाका सहित पुलिस जवान उनके साथ रहें। आईजी ने बढ़ती चोरियों का जिक्र करते हुए सेरूणा क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे ऑन रखने के निर्देश मन्दिर प्रशासन को दिए।





