






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024′ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित केंद्रीय और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, पांच हजार से अधिक निवेशक, कारोबार और व्यापार जगत के प्रतिनिधि, डेलीगेट्स और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहें। समिट के उद्घाटन सत्र में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी शामिल हुए। सुथार ने टाइम्स को बताया कि इस समिट से देश विदेश व प्रदेश की कंपनियों द्वारा प्रदेश में निवेश को बढा़वा दिया जाएगा। जिससे विभिन्न स्तर पर युवा शक्ति को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। सुथार ने बताया कि समिट में सरकार व व्यापारियों के सकारात्मक रूख से प्रदेश में उन्नति के नए मार्ग खुलने की पूरी उम्मीदें है। सुथार ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समिट में शामिल हुए उद्योगपतियों का प्रदेश के नेताओं का आभार जताया।




