May 21, 2026
000

ढाणी में गाय घुसने पर परिवार में हुए विवाद में भाई के बेटे की हत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के शोभासर की ढाणी में एक परिवार में गाय घुसने की बात पर हुए विवाद ने भाई के बेटे की हत्या व भाई भाभी को घायल कर देने के रूप में हुई। करमीसर निवासी किसनाराम जाट अपनी पत्नी रामप्यारी सहित शोभासर की रोही में अपनी ढाणी में रहते हैं। उसका भाई कुंभाराम भी अपनी पत्नी बेटों और परिजनों के साथ पड़ोस में ही रहता है। किसनाराम का भतीजा रामकुमार भी अपनी पत्नी मनीषा के साथ ढाणी में रहता था। मंगलवार को दिन में किसनाराम की गाय उसके भाई कुंभाराम की ढाणी में चली गई। इससे दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। भतीजे राजकुमार ने बीचबचाव किया तो चाचा कुंभाराम नाराज हो गया और धमकी देकर वहां से चला गया। रात करीब 10 बजे कुंभराम, उसके बेटे और परिवार की महिलाएं चाकू, जेई, नुकीले हथियार लेकर राजकुमार की ढाणी पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर किसनाराम व उसकी पत्नी रामप्यारी भी मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और किसनाराम व रामप्यारी को भी चोटें आईं। तीनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां राजकुमार की मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। अस्पताल में भर्ती किसनाराम ने पर्चा बयान में पुलिस को बताया कि कुंभाराम, उसकी पत्नी, बेटा सहीराम व उसकी पत्नी अमरीदेवी, प्रकाश, देवीलाल, उदाराम व दो तीन अन्य जनों ने हमला कर दिया जिससे राजकुमार की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस थाने के एसएचओ गोविंदसिंह चारण ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है व हमलावर की तलाश की जा रही है।

कांस्टेबल ने लगाया फंदा, ईलाज के दौरान हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने के कांस्टेबल विकास मीणा ने बुधवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर चंद पलों में ही दरवाजे को तोड़कर विकास मीणा को फंदे से उतार लिया। पुलिस जवानों ने उसे नोखा अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलने पर सीओ नोखा हिमांशु शर्मा व एसआई बुधाराम विश्नोई मौके पर पहुंचे व कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहें है।