May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-05 at 20.10.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2024। क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर श्रीडूंगरगढ़ थाने से आई है। क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में जेठ लगने वाले एक आरोपी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल 2024 की रात उसका पति गांव में ही एक विवाह में शामिल होने गया हुआ था और वह अपने घर में बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। तभी आरोपी ने उसे अकेला देखकर रात 10 बजे घर में घुस गया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह गुमसुम रहने लगी तो पति ने ढाढस बंधाते हुए पूछा तो परिवादिया ने उसे पूरी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी गई है।