May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-05-05 at 18.36.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2024। क्षेत्र के गांव मोमासर में सैनजी मंदिर में एकजुट होकर सैन जयंती समारोह मनाया। यहां मंदिर में केक काटकर भोग लगाया गया व सैनजी महाराज के खूब जयकारे लगाए। सुबह मंदिर प्रांगण में कन्याओं को भोजन करवाया गया। मुकेश नाई ने बताया कि मंदिर की सुदंर सजावट की गई और शनिवार रात मंदिर में जागरण लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के मौजिज लोगों ने समारोह में भाग लिया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित दर्ज करवाई। समाज के सक्रिय युवाओं ने व्यवस्था संबंधी कार्येां की सभी जिम्मेदारियां संभाली और इस दौरान बुजुर्गों ने युवाओं को एकजुट होने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में सैनजी मंदिर की सजावट की गई और जागरण का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह मंदिर में केक काटकर भोग लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में कन्याओं को भोजन करवाया गया।