May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। अक्टूबर महीने की शुरुआत के पहले दिन खबर श्रीडूंगरगढ़ के लिए विजय की आई है। श्रीडूंगरगढ़ खो खो टीम की किशोरियों ने बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम के मैदान में अपना दम साबित किया है। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम बे बीकानेर जिला जीत लिया है। ब्लॉक स्तर पर विजयी लखासर खो खो टीम ने जिलास्तरीय ग्रामीण ओलंपिक की जिलास्तरीय के फाइनल में धीरेरा लूणकरणसर ब्लॉक को एक पारी व 7 पॉइंट से हरा कर एकतरफा विजय हासिल की है। सरपंच चंदा देवी, सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, गांव के जागरूक युवा शीशपाल सहित ग्रामीणों ने बेटियों की विजय पर बधाई देते हुए गर्व प्रकट किया है। गांव से अनेक ग्रामीण टीम का हौसला बढ़ाने खेल मैदान पर पहुंचे और जमकर हूटिंग भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की किशोरियों ने श्रीडूंगरगढ़ व धीरेरा के खो खो फाइनल में किया शानदार खेल का प्रदर्शन, एकतरफा विजय हासिल की।