May 19, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2020। विधवा, वृद्धावस्था, विकलांगता आदि पेशंनों और समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के पात्र प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन अभियान चला रहा है। लेकिन यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बिना सफल नहीं होगा एवं आवश्यकता है कि क्षेत्र का प्रत्येक जनप्रतिनिधि क्षेत्र के पात्र लोगों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए सक्रिय होकर प्रशासन का साथ दे। ये अपील उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने गुरूवार को पंचायत समिति सभागार में क्षेत्र के सरंपचों के साथ रूबरू होते हुए की। चौधरी ने सरपंचों की बैठक लेते हुए फीडबैक भी लिया एवं गांवों में जागरूकता अभियान चलाने, प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान सरपंचों ने गौवंश की अधिकता, अतिक्रमण, रास्ता विवाद आदि के बारे में बताया तो उपखण्ड अधिकारी ने शीघ्रताशीघ्र समस्याएं समाधान करवाने का आश्वासन दिया।