






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 अगस्त 2020। पूनरासर हनुमानजी मंदिर में 23 अगस्त से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय विशाल मेले का समय रहेगा और पुजारी ट्रस्ट ने जिला प्रशासन व उपखंड प्रशासन से श्रद्धालुओं की भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए पुलिस व्यवस्था की मांग की है। ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने इस बाबत जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी, थानाधिकारी, वृताधिकारी, शेरूणा थानाधिकारी, तहसीलदार सभी को ज्ञापन सौंप कर भीड़ के नियन्त्रण की व्यवस्था करने की मांग की है। बोथरा ने बताया कि हालांकि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोले जाएंगे परन्तु फिर भी परम्परागत रूप से भादवे का विशाल मेला लगता है जिसमें लाखों की संख्या में दर्शनार्थी आते है इस हेतु प्रशासन भी सचेत रहें तो बेहतर रहेगा। जिससे संक्रमण काल में भी मेले तिथियों पर भीड़ हो सकती है जिसे रोकने के लिए पुलिस जाप्ता लगाया जाना चाहिए।



