






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2025। आगामी 10 सितंबर 2025 से 16 सितंबर 2025 तक श्राद्धपक्ष के दौरान धर्मनगरी गयाजी में भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन वैदिक विधि विधान से पितृ व तर्पण कर्म भी संपन्न करवाया जाएगा। ये धार्मिक व दिव्य अनुष्ठान क्षेत्र के पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के सान्निध्य में आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को शामिल होने का मौका मिलेगा। पंडित विष्णुदत्त ने बताया कि आयोजन में अनेक स्थानीय व प्रवासी श्रद्धालु शामिल होंगे और भागवत श्रवण का लाभ लेने के साथ अपने पुर्वजों के पिंडदान व तर्पण का पुण्य भी ले सकेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धालु इसमें शामिल होना चाहे वे बीकानेर रेलवे स्टेशन से 7 सितंबर की रात्रि को 10.30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन में टिकिट बना लेवें। अन्यथा अन्य स्थानों से भी आने वाले श्रद्धालु 9 सितबंर तक गयाजी अवश्य पहुंच जावें। जिससे वे 10 सितबंर से प्रारंभ होने वाले अनुष्ठान में पूरी तरह से शामिल हो सकें। कथा के दौरान रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं भी की जा रही है जिनका शुल्क रखा गया। यात्रा सहित कथा व पितृ तर्पण पूजन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपना नाम पंजीकरण करवा लेवें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक श्रद्धालु स्वयं पंडितजी से 8290814026, देवकिशन छंगाणी से 9982033101, बनवारीलाल बोहरा 946110599 या सोनू तावणियां 9571359239 पर संपर्क किया जा सकता है।



