






1- तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन, 16 टीमें हुई शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 69वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज गुरूवार को क्षेत्र में तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ हुआ है। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। विधायक ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने व खेलों को जीवन में नियमित रूप से शामिल करने की बात कही। समारोह में सीबीईओ सरोज पूनियां ने देसी खेलों को अपनाने की बात कही। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की बात कही। आयोजक महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने सभी का स्वागत किया। समारोह अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक विजयराज सेवग ने किया। इससे पूर्व सुरेश भादानी, तेजकरण आरी आडसर, संजय करवा, मनीष सैनी प्रधानाचार्य, मनीष शर्मा प्रधानाचार्य, चंद्रमोहन शारीरिक शिक्षक, भवानी शंकर स्वामी, भवानी शंकर तावनियां, ओमप्रकाश भुंवाल, नानूराम कुचेरिया पार्षद ने माल्यार्पण और शॉल के साथ मंचस्थ अतिथियों का सम्मान किया। विधायक ने बल्ले से गेंद खेल कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल शिक्षक गोपालराम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे सोलह विद्यालयों के खिलाडी हिस्सा ले रहे है। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, प्यारेलाल ढुकिया, पवन कुमार उपाध्याय, सूर्यकान्त चूरा, ओमप्रकाश राजपुरोहित, सभी टीमों के दल प्रभारी, शारीरिक शिक्षक, विद्यालय प्रभारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल हुए। उद्घाटन मैच महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ तथा शहीद राकेश चोटियां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरदेसर चोटियां के मध्य खेला गया। जिसमें महाराणा प्रताप की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। बीरबल शर्मा, हेतराम बाना, राकेश कुमार, चंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडिया, ओमप्रकाश भुवाल, हनुमान प्रसाद देवेंद्र कुमार, पुरनाराम राजकीय शारीरिक शिक्षकों की देखरेख में आयोजन संपन्न होगा।

2- गुरु कृपा वॉरियर्स टीम ने जीत ली तोलियासर प्रीमियर लीग-2 की ट्रॉफी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियार में आयोजित रोमांचक रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता “तोलियासर प्रीमियर लीग-2” का शानदार फाइनल मुकाबला बुधवार को वीर बालाजी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम ने कम से कम छह लीग मैच खेले। फाइनल मैच में गुरु कृपा वॉरियर्स और एसकेसी किंग्स आमने-सामने थे। रोमांचक मुकाबले में गरू कृपा वॉरियर्स ने मैच जीत लिया। टीम मैनेजर राज सर ने खेल आयोजन को गांव की सामाजिक एकता व भाईचारे का प्रतीक बताया। प्रतियोगिता का आयोजन गांव के युवा उद्यमियों द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य गांव की युवा प्रतिभाओं को खेल से जोड़ना व मंच प्रदान करने का रहा। इस दौरान मैदान पर खूब आतिशबाजी भी की गई। भव्य समापन समारोह के आयोजन में विजेताओं को गांव के बुजुर्गों ने पुरस्कृत किया। आयोजन में हेमंत राजपुरोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

3- शहरी रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, की जांच की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी, नगरपालिका ईओ व जिलाकलेक्टर को शिकायत दी गई है। कालूबास निवासी तारासिंह ने योजना में जरूरतमंदों को रोजगार नहीं देने, सांठगांठ से मस्टरोल में नाम लिखने, श्रमिकों के काम पर नहीं आने, मेट द्वारा भुगतान में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूनरासर से रवाना हुआ धाकड़ संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह गांव पूनरासर से धाकड़ संघ धूमधाम से रवाना हुआ। बाबा रामदेव मंदिर में पूजा आरती के बाद ढोल नगाड़ों के साथ संघ रवाना हुआ। संघ में त्रिलोकाराम, पोकरराम, आसूराम, प्रकाश, ताराचंद, नोपाराम, महेंद्र, बाबूलाल, पोकरराम, नारायणराम, रेवंतराम, सिकन्दर खान, पापूदास पुजारी, बजरंग, मामराज नाथ, वीडीओ जगदीश प्रसाद, अशोक कौशिक, रूपाराम सहित अनेक पदयात्री शामिल रहें। युवाओं ने जमकर जयकारे लगाए और ग्रामीणों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।





