May 19, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 28 की निवासी 60 वर्षीय सूरज देवी पत्नी नारायणचंद्र प्रजापत ने आज पालिका में नम आंखो से कहा कि आज जीवन में सुकून का सूरज आज उदय हुआ है। वे बार बार एक ओर तो दशमी पर बाबा रामदेव का धन्यवाद कर रही थी दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष का आभार जता रही थी। मौका था नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा पट्टे वितरण करने का। सूरज देवी ने कहा कि लगातार अनेक प्रयास करने पर भी पट्टा नहीं बनने से सदैव असुरक्षित महसूस करते थे अब बच्चों के लिए निश्चिंत हो गए है। शर्मा ने आज 32 पट्टे वितरित किए और पट्टा मालिकों ने शर्मा का आभार जताया। इस दौरान शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक धैर्य रखें क्योंकि पालिका क्षेत्र में सबको पट्टे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 100 पट्टे तैयार पड़े है। बस ईओ नहीं होने से विलम्ब हो रहा है। यहां पार्षद रजत आसोपा, विक्रम सिंह, श्याम पुरोहित, गोपाल छापोला, लोकेश गोड़, भरत सुथार सहित पालिका कार्मिक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानमल शर्मा ने कहा कि सबको पट्टे जारी किए जाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पट्टा मालिको ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष ने 32 पट्टे वितरित किए।