






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के तेरापंथ युवक परिषद ने श्रीडूंगरगढ़ में प्लाज़्मा डोनेशन के लिए जागृति लाने का बिड़ा उठाते हुए आज पोस्टर का विमोचन किया। परिषद ने उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी और सीओ धर्माराम गिला से पोस्टर का विमोचन करवाया। परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र झाबक ने बताया कि क्षेत्र में प्लाज्मा डोनेट हेतु जनजागृति का कार्य परिषद के युवाओं द्वारा किया जाएगा। झाबक ने कहा कि यह सामजिक सेवा कार्य है और एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होने के 28 दिन बाद अपना प्लाज्मा दान करके दो गम्भीर मरीजो की जान बचा सकता है। हम इस कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके व्यक्तियों में जागृति लाकर व प्लाज्मा दान के लिये प्रेरित करने का प्रयास करेंगे जिससे कोरोना संक्रमण से होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। तेयुप मंत्री प्रदीप पुगलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ व्यक्ति जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है उनमें 18 से 60 वर्ष की उम्र वाले व्यक्ति, जिसका वजन 55 किलो या उससे अधिक है वे रिपोर्ट नेगेटिव आने के 28 दिन बाद अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। गर्भवती महिला, केंसर, हार्ट, किडनी आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति प्लाज्मा डोनेट नही कर सकता है। कार्यक्रम में संस्था मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री प्रथम सुमित बरड़िया, सहमंत्री द्वितीय मनीष बोथरा, कार्यकारणी सदस्य अशोक झाबक, पंकज मालू, किशोर मण्डल संयोजक अभिनन्दन दुगड़, नवीन दुगड़ मौजूद रहे।





