May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2022। शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन समाज बंधुओं द्वारा किया गया है। रविवार को लक्ष्मीनाथ जी के मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समाज के साहित्यकार सत्यनारायण भोजक ‘सत्यदीप’ को अध्यक्ष व अशोक कुमार शांडिल्य को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बता देवें सत्यदीप पूर्व में भी इस पद पर कार्य कर चुके है तथा अब उन्होंने विजयराज सेवग के स्थान पर पुनः पदभार ग्रहण किया है। बैठक में समाज के हित के कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया व आय व्यय को सर्वसम्मति से विगत कार्य समिति के कार्यकाल के समापन पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी उपस्थित बंधुओं ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी व दोनों ने समाज हित में सदैव योगदान देने के की बात कही व सभी का आभार जताया।

श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जोशी को सौंपी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ पद की जिम्म्दारी कस्बे के युवा प्रदीप जोशी को दी गई है। महासंघ के बीकानेर अध्यक्ष भंवरलाल ब्राह्मण ने पारीक के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें श्री छ: न्याति ब्राह्मण समाज की एकता व राष्ट्र प्रेम बढ़ाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए है। नवनियुक्त अध्यक्ष को अगले एक सप्ताह में श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए भी कहा गया है। पारीक ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही है।