May 21, 2026
jkj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2021। बसों में बढ़ती चोरियों, हाई स्पीड कंट्रोल करने व कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ में बस मालिकों को थानाधिकारी ने यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के निर्देशन में यातायात प्रभारी हेड कांस्टेबल मालाराम तथा देवेंद्र कुमार ने बस यूनियन अध्यक्ष जगदीश गुर्जर सहित बस ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में बसों में हो रही चोरियों को रोकने के लिए बसों में कैमरे लगाने, बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने, अधिक स्पीड में नहीं चलाने, बस को तय समय पर स्थान पर लगाने व रवाना करने के लिए पाबंद किया। राज्य में बढ़ते कोरोना को देखते हुए बस ऑपरेटर सभी यात्रियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगवाने व अपने सामान का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान रामलाल भादू, रामनिवास बाना, कमलसिंह शेखावत, शिवलाल बाना, जगदीश लुहार, मोहनलाल शर्मा, महावीर सिंह, रूपसिंह राजपुरोहित सहित सभी बस ऑपरेटर्स ने भाग लिया।