






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवबंर 2021। एक महिला से उसके जेठ ने गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात गांव लाधड़िया में कलावती ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस बुलाई। एएसआई पूर्णमल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। मौके पर महिला कलावती का जेठ नंदलाल उससे गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस द्वारा समझाईश करने पर वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया।आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।



