May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-02 at 7.58.34 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दो दिनों से अशांति का कारण बने नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस कार्रवाही से संतुष्ट होते हुए भरोसा जताया है एवं शांति बनाए रखने की अपील की है। छात्रा के पिता ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दुसरी और पुलिस प्रशासन ने भी शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर रूख अपनाने की चेतावनी भी दी है। पुलिस थाना प्रांगण में शाम छह बजे हुई सभा में एडीएम सीटी पंकज शर्मा, एडीशनल एसपी दीपक शर्मा ने मामले के निस्तारण के संबध में पुलिस को कामयाबी के करीब बताया एवं थोड़ी देर बाद पुरा खुलासा करने की बात कहते हुए शांति की अपील की। लेकिन भीड़ में शामिल युवाओं ने आक्रोश जताया व समय नहीं देने की बात कहते हुए हाईवे का रूख कर लिया। इसके बाद जिम्मेदार लोगों ने युवाओं को किसी बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए पुन: थाने में लाकर समझाईश की है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी पाठकों एवं क्षेत्र के युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करता है। देखें परिजनों की अपील का वीडियो।

https://fb.watch/lxh8gDYtkD/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीड़ ने किया हाईवे का रूख तो परिजनों ने की शांति की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने में चल रही है युवाओं से समझाईश, बहकावे में ना उठाएं कोई गलत कदम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम छह बजे थाना परिसर में हुई सभा, एडीएम और एडीशनल एसपी ने की समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर, दंगा रोधी दल भी तैनात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस छात्रा की बरामदगी के नजदीक, लेकिन हुडदंग मचाने पर कठोर कार्रवाही की तैयारी।