May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-02 at 7.40.22 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। ग्राहक की सेवा हमारी प्राथमिकता है और पूरा एसबीआई स्टाफ क्षेत्रवासियों को बैंक की हर एक योजना का लाभ देने को तत्पर है। ये बात एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक राकेश ओला ने रविवार को एसबीआई दिवस पर आयोजित समारोह में कही। ओला ने कहा कि सेवा में सुधार के प्रयास किए जा रहें है जिसके परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे। श्रीडूंगरगढ़ एसबीआई की मुख्य शाखा में शनिवार को दिनभर उल्लास का माहौल रहा। एसबीआई दिवस पर शाखा को गुब्बारों व रिबन से सजाया गया व पूजा पाठ का आयोजन करते हुए बैंक आने वाले हर एक ग्राहक को मिठाई खिलाई गयी व केक भी काटा गया। शाखा के इस नए रूप का लोकार्पण भी रविवार को ओला सहित स्टाफ द्वारा किया गया। इस दौरान बैंक स्टॉफ, बैंक के ग्राहक, प्रशासनिक अधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

40 साल बाद हुआ रिनोवेशन, ओला के प्रयासों की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को बैंक की फिजायें बदली बदली नजर आई। एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा किसी निजी कॉरपोरेट बैंक की तरह नजर आई। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में ये शाखा 1943 में एसबीबीजे के रूप में स्थापित हुई और 2017 में एकीकरण के बाद एसबीआई की मुख्य शाखा बन गई। करीब 40 साल बाद शाखा का काया कल्प हुआ है व भव्य आधुनिक रूप दिया गया। तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने रविवार को एसबीआई दिवस पर स्टाफ को बधाई देते हुए प्रबंधक राकेश ओला के नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक की सेवाओं में सुधार से क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी। राकेश ओला ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केक काट कर मनाया एसबीआई दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई स्टाफ ने लिया सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के साथ किया गया रिनोवेटिव की गई ब्रांच का लोकार्पण, प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद।